थाना मंडी क्षेत्र में मकान से 10-15 लाख की चोरी, एसएसपी ने तीन टीमें गठित कीं।
सहारनपुर: शहर के थाना मंडी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक मकान से करीब 10 से 15 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस इसी बिंदु को अहम मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह ने घटना के शीघ्र अनावरण, आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट प्रमोद कुमार
आज का हिंदुस्तान न्यूज़

