निर्वाचन की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सील्ड गोदाम का किया निरीक्षण।
सहारनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम व्यवस्थित पाए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने गोदाम में रखी ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाए रखने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम और वीवीपैट के रखरखाव के लिए निर्धारित सील्ड गोदामों का प्रत्येक माह निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती लवी त्रिपाठी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: प्रमोद कुमार
आज का हिंदुस्तान न्यूज़ | सहारनपुर

