कंप्यूटर की शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना मेरा पहला कर्तव्य :- सैय्यद शैला इरफ़ा
रविवार को सहारनपुर जनक होटल में शैला कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमें कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करने वाले को छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा वितरित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान कंप्यूटर इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर शैला इरफ़ान ने कहा कि आज का युग कम्प्यूटर का युग है और यदि यह कहा जाए कि कम्प्यूटर के बिना हमारी जिंदगी अधूरी है तो यह कहना अनुचित नहीं होगा टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज हर काम कंप्यूटर के जरिए होता है। डिजिटल इंडिया का दौर होने से कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। सैय्यद शैला ने बताया कि हर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना मेरा पहला कर्तव्य इस दौरान मौजूद रहे, एडवोकेट मुबस्शिरा इरफान,सदा खान, आरिफा, अनम, आयशा, नवाज़, दानिश,फरदीन,रिहान एहकाम आदि मौजूद रहे।

