aajkahindustaannews

ग्लोकल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम।

ग्लोकल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम।

मिर्जापुर। ग्लोकल स्कूल, मिर्जापुर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। खेल महोत्सव में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उपदेश कुमार ने ध्वजारोहण एवं मशाल प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की शपथ ली।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फ्रॉग रेस, लेमन-स्पून रेस, सैक रेस और रिले रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के उत्साह और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

 

वहीं दूसरे दिन कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उपदेश कुमार एवं उपप्रधानाचार्य श्री रजनीश कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री रजनीश कुमार, मोहित कुमार, सुनील कुमार, रिशु, संजीव, विशाल, अमजद, श्रीमती निधि, बिंदु, पुष्पा, तूबा, शालिनी, मोनिका, गायत्री, आबदा, नीलिमा, अलका, अतिया, साहिबा, उमरा, अंजना, रेशमा, दीक्षा, शिवानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!