aajkahindustaannews

सार्वजनिक रास्ते पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों में उबाल, मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग।

सार्वजनिक रास्ते पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों में उबाल, मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की मांग।

 

सढौली भूड़ में रास्ते और नाली के विवाद ने पकड़ा तूल, महक सिंह गुर्जर ने गोपाल पुत्र सुनहरा के मामले में निष्पक्ष जांच की उठाई आवाज

 

मिर्जापुर/सहारनपुर। ग्राम पंचायत सढौली भूड़ में सार्वजनिक रास्ते और नाली को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर रास्ते को अवरोधमुक्त कराने तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। शिकायत में गोपाल पुत्र सुनहरा पर सार्वजनिक रास्ते एवं नाली से संबंधित अवरोध उत्पन्न करने के आरोप लगाए गए हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव से राजवाहे की ओर जाने वाला रास्ता किसानों और आम लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। रास्ते पर कथित अवरोध के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मामले का स्थलीय निरीक्षण कराकर सार्वजनिक रास्ते एवं नाली की स्थिति स्पष्ट करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

 

महक सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री से की सीबीआई जांच की मांग

 

मामले को लेकर महक सिंह गुर्जर ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गोपाल पुत्र सुनहरा से संबंधित प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक रास्ते एवं नाली को लेकर उत्पन्न समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन, चौधरी उमैर

Leave a Comment

error: Content is protected !!