aajkahindustaannews

साक्षरता जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिया शिक्षा का संदेश।

साक्षरता जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं ने दिया शिक्षा का संदेश।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, निरक्षरों को साक्षर बनाने का लिया संकल्प

 

5 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमित शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पढ़ने-लिखने का वास्तविक लाभ तभी है, जब हम अपने आसपास के निरक्षर लोगों को भी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल व्यक्ति के जीवन में ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलाती, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों को चिन्हित करें, जो पढ़ने-लिखने में सक्षम नहीं हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी लोगों को शिक्षा के अधिकार, साक्षरता के महत्व तथा शिक्षित समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम के दौरान संबंधित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में शिक्षा का प्रसार करने तथा निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं की शिविर में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा एवं साक्षरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट : प्रमोद कुमार

Leave a Comment

error: Content is protected !!