aajkahindustaannews

बेहट में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सपाइयों ने किया नेताजी को याद।

बेहट में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सपाइयों ने किया नेताजी को याद।

बेहट। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर 10 अक्टूबर को बेहट में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के राजनीतिक जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के लिए उनके योगदान को याद किया।

 

कार्यक्रम में ठाकुर किरण पाल सिंह राणा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, शेख सैफ आलम, युवा सपा नेता, तुषार राणा, आतिफ मिर्जा, आसिफ और मिजान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मुलायम सिंह यादव के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

 

वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, गरीबों और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनकी राजनीति का केंद्र आम जनता के हित और सामाजिक न्याय के मुद्दे रहे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

 

सपा नेताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना का प्रतीक रहा है। उनकी समाजवादी विचारधारा आज भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा देती है।

 

पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर सपा नेताओं ने उनके योगदान को किया याद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!