aajkahindustaannews

21,000 आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया शाहजहांपुर घाट, सरसावा विकासखंड की 103 ग्राम पंचायतों में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया आशीर्वाद के दीयों का आयोजन।

21,000 आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया शाहजहांपुर घाट, सरसावा विकासखंड की 103 ग्राम पंचायतों में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया आशीर्वाद के दीयों का आयोजन।

सहारनपुर, 17 सितम्बर।
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज 17 सितम्बर की संध्या को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाहजहांपुर घाट पर 21,000 आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री मुकेश चौधरी जी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुखविंदर सोम जी, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री राम भरोस सरन, एसडीएम सदर श्री सुबोध जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री मुकेश चौधरी जी द्वारा रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से यमुना आरती की गई। आरती के दौरान घाट का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा।

इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया। वक्ताओं ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसी क्रम में सरसावा विकासखंड की सभी 103 ग्राम पंचायतों में भी “आशीर्वाद के दीये” कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से दीप प्रज्वलित किए गए तथा सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर शाहजहांपुर घाट पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। 21,000 आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया शाहजहांपुर घाट तथा सरसावा विकासखंड की 103 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम सेवा, श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

रिपोर्ट प्रमोद कुमार

Leave a Comment

error: Content is protected !!