aajkahindustaannews

ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक में संगठन की एकजुटता पर जोर, जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत।

ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक में संगठन की एकजुटता पर जोर, जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत।

बेहट/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक साढ़ौली कदीम की ओर से बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का रोजगार सेवकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता तथा रोजगार सेवकों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सदस्यों की एकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने रोजगार सेवकों से अपने अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर संगठित रहने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक संघ की मजबूती के लिए सभी रोजगार सेवकों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। संगठन अपने सदस्यों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने पर जोर दिया।

वहीं ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेश एवं निगम चौधरी ने कहा कि ब्लॉक साढ़ौली कदीम की कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी रोजगार सेवकों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। रोजगार सेवकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी और संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए रोजगार सेवकों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!