aajkahindustaannews

15 राज्यों के समाजसेवियों का हुआ सम्मान, ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड’ से बढ़ाया गया उत्साह।

15 राज्यों के समाजसेवियों का हुआ सम्मान, ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड’ से बढ़ाया गया उत्साह।

सहारनपुर। यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवक-युवतियों को ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह में युवा नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि समाज सेवा मानवता के प्रति सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, युवा सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और उन्हें सम्मानित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

राष्ट्रीय सचिव शिवानी गर्ग ने कहा कि यदि युवा सकारात्मक सोच और सेवा के भाव से कार्य करें तो समाज में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनकल्याण के कार्यों में जुटे हुए हैं। इस तरह के सम्मान समारोह युवाओं में समाज सेवा की भावना को और मजबूत करते हैं।

समारोह में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, बिहार तथा जम्मू-कश्मीर सहित 15 राज्यों से आए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में राघव बंसल, राम निवास, आरती शर्मा, योगेश सुमन, नीरज कुमार, गौरव कुमार, हिमांशु, कृष्ण दत्त, बिनाक्षी, कनिष्क पटेल, महक शर्मा, अफजल खान पिठौरी, रूपाली पांडा, विदुषी अवस्थी, राहुल राज, अभिषेक गुप्ता, विदित गुप्ता, जीवन सिंह और आरती प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज सेवा में जुटे युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी जनहित के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से ही एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!