जनता को मिलेगा विकास का नया तोहफा, शाहपुर गाड़ा पुल निर्माण को मिली मंजूरी।
बेहट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विधायक उमर अली खान के सौजन्य से शाहपुर गाड़ा में लगभग 160 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह पुल करीब 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनकर तैयार होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह पुल बनने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल की मांग कर रहे थे, जिसे अब मंजूरी मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है।
विधायक उमर अली खान ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शाहपुर गाड़ा पुल के अलावा चार अन्य पुलों के प्रस्ताव भी पास हो चुके हैं, जिनका सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने का काम होगा।
स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की मंजूरी पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द शुरू होकर समय पर पूरी की जाएगी, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होगी।

