aajkahindustaannews

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

बेहट। 19 अप्रैल 2026 — अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव सर्व ब्राह्मण महासभा विधानसभा बेहट के तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ शास्त्री स्कूल बेहट में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदेव महाराज आदरणीय सहजानन्द जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुनील शांडिल्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण भारतीय महासभा) एवं श्री राकेश त्यागी (पूर्व विधायक, यमुनानगर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने की तथा संचालन श्री ललित शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में श्री अंकित शर्मा (राष्ट्रीय प्रभारी), डॉ. श्री कानन शर्मा, श्री महेन्द्र पाल शास्त्री, श्री विनय शर्मा, श्रीमती आरती शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज की एकता, संगठन और राष्ट्रहित में कार्य करने पर बल दिया। साथ ही भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री प्रवीण प्रसाद शर्मा, श्री अशोक मुद्गल, श्री विपिन शर्मा, श्री दीपक भारद्वाज, श्री अरुण शर्मा, श्री पिंटू शर्मा, डॉ. श्री रंजन, श्री संगीत शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्री मुनि भारद्वाज, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, मा० श्री अरुण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा भगवान परशुराम के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्ट : आज का हिन्दुस्तान न्यूज़

Leave a Comment

error: Content is protected !!