aajkahindustaannews

बाला देवी जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

बाला देवी जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

बेहट। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर स्थित बाला देवी जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में नर्सरी कक्षा में रोकशन ने प्रथम, शिवांश ने द्वितीय तथा विहान सहगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में सुखमीत प्रथम, शिवन्या द्वितीय और जोया तृतीय स्थान पर रहीं। यूकेजी में लगन ने प्रथम, सानवी ने द्वितीय तथा हनी महिलियान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कक्षा एक में मनप्रीत प्रथम, युग राणा द्वितीय और तनुज तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में प्रियांशी प्रथम, रूही द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय रहीं। कक्षा तीन में दीपांशी ने प्रथम, सोफिया ने द्वितीय तथा तनिष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में रिया प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय और सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच में मिष्ठी ने प्रथम, ऋतिका ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा छह में मानवी प्रथम, मिस्बा द्वितीय और वर्तिका तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा सात में मुस्कान ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में निशा प्रथम, शाकिर द्वितीय और उमर तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रामकिशन जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी जी उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान मुकर्रम चौधरी, आबिद चौधरी, शमशाद चौधरी, शेख़ परवेज़ आलम पत्रकार, माशूक ठेकेदार, एडवोकेट मुनव्वर हसन, ग्राम सचिव विवेक, ट्रूव डील के लीडर गुरजीत नैन, निखिल नैन, हुक्म सिंह, AWPL के लीडर दीपक उजाले भीमसैन राणा जी अनिल मास्टर जी ज़ीशान चौधरी जी इरशाद ग़ुज्जर जी आदेश ग़ुज्जर जी मन्नान ग़ुज्जर जी शानू ग़ुज्जर जी दिलशाद ग़ुज्जर जी राजकुमार चौधरी जी इस्ताक अहमद जी बबलू रोहिला जी दीपक राणा जी गफ्फार जी ठाठसिंह राणा जी रविंदर राणा जी प्रिंस चौधरी जी सुमित गुज्जर जी सुरेश चौधरी रूबी देवी सुलेलता देवी रोशनी देवी आंचल जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पंकज देवी, वाइस प्रिंसिपल सचिन, मैनेजर योगेश कुमार चौधरी एवं उप प्रबंधक अशोक कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ में रेणु धीमान, शिवानी, सपना, अंजली, पारुल, चांदनी, दीपा एवं सुमित कुमार छाया मीना सोनम मल्होत्रा शालू धीमान आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!