aajkahindustaannews

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सीएम योगी के संभावित आगमन को लेकर शाकुंभरी देवी क्षेत्र में प्रशासन सतर्क।

 

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सीएम योगी के संभावित आगमन को लेकर शाकुंभरी देवी क्षेत्र में प्रशासन सतर्क।

खबर:

जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र स्थित सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की सूचना विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

सूत्रों के अनुसार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें।

हालांकि अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर प्रशासन ने संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!