aajkahindustaannews

रमजान के चौथे जुम्मे पर सहारनपुर में गूंजे अमन-शांति के पैगाम, हजारों हाथों ने मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआं।

रमजान के चौथे जुम्मे पर सहारनपुर में गूंजे अमन-शांति के पैगाम, हजारों हाथों ने मुल्क की तरक्की के लिए मांगी दुआं।

जनपद सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रमजान माह के चौथे जुम्मे की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

नमाज के दौरान उलेमा-ए-किराम ने रमजान की बरकतों पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से समाज में शांति बनाए रखने, जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी प्रेम को मजबूत करने की अपील की।

नमाज के बाद खास तौर पर देश की तरक्की, समाज में भाईचारे और आपसी एकता को मजबूत करने के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस दौरान कई स्थानों पर प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद रहा, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

रमजान के इस मुकद्दस मौके पर नमाजियों ने अल्लाह से देश में अमन-शांति, खुशहाली और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ब्यूरो रिपोर्ट: हसीन सोनी

Leave a Comment

error: Content is protected !!