बेहट (सहारनपुर)। कस्बा बेहट में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (एआईएसयू) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सैय्यद आज़म ने की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से विशेष कौशिक को एआईएसयू के विधिक प्रकोष्ठ का जिला समन्वयक (विधिक सेवा) मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष साहिल खान, जिला महासचिव शिवम भारती सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष सैय्यद आज़म ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

