aajkahindustaannews

देवबंद की बेटी मेघा तेश्वर बनीं अधिवक्ता, शाजिया नाज व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा—समाज के लिए गौरव का क्षण।

देवबंद। नगर के बाल्मीकि बस्ती की होनहार युवा अधिवक्ता मेघा तेश्वर के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मेघा के अधिवक्ता बनने की उपलब्धि पर समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाओं से सम्मानित कर गर्व व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जमाल साबरी, पूर्व संयुक्त सचिव सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच, ने कहा कि देवबंद में बाल्मीकि समाज की बेटी ने परिवार के आशीर्वाद और अपनी कड़ी मेहनत से कानून की पढ़ाई पूर्ण कर बार काउंसिल में पंजीकरण प्राप्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेघा अधिवक्ता के रूप में अपने समाज सहित सर्व समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

अधिवक्ता राम किशन सैनी, शाजिया नाज और अब्दुल रहमान ने कहा कि मेघा का अधिवक्ता बनना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मेघा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जीवन में निरंतर नई बुलंदियों को छूती रहें।

कार्यक्रम में रूमन लांबा अधिवक्ता, अंकित शुक्ला अधिवक्ता, जुनैद अधिवक्ता, साकिब अधिवक्ता, सोमैया अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने फूल-मालाओं के साथ मेघा का अभिनंदन कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त।

Leave a Comment

error: Content is protected !!