aajkahindustaannews

महाशिवरात्रि के अवसर पर मांस की दुकानों को बंद रखने हेतु थाना बेहट को सौंपा गया प्रार्थना पत्र।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मांस की दुकानों को बंद रखने हेतु थाना बेहट को सौंपा गया प्रार्थना पत्र।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज गौरक्षा दल की ओर से थाना बेहट में एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया।

प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िये एवं शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु आवागमन करते हैं। ऐसे में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मांस की दुकानों के खुले रहने से असुविधा एवं अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।

गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निवेदन किया कि महाशिवरात्रि के दिन क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं धार्मिक भावनाओं के सम्मान को बनाए रखने हेतु मांस की दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, जिससे आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!