aajkahindustaannews

गौ रक्षा दल सहारनपुर ने बेल्का माफ़ी में नई टीम गठित की, अंकुश चौधरी बने बेहट तहसील संयोजक।

गौ रक्षा दल सहारनपुर ने बेल्का माफ़ी में नई टीम गठित की, अंकुश चौधरी बने बेहट तहसील संयोजक।

सहारनपुर/बेहट: गौ रक्षा दल सहारनपुर इकाई द्वारा आज बेल्का माफ़ी में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया।

इस अवसर पर अंकुश चौधरी को सर्वसम्मति से बेहट तहसील संयोजक घोषित किया गया। पदभार ग्रहण करते हुए अंकुश चौधरी ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप गौ संरक्षण, सेवा और जनजागरूकता के कार्यों को और अधिक गति देंगे।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पवाँर जी के मार्गदर्शन में जिला प्रमुख कर्ण पंडित (प्रिंस), जिला मंत्री अंश बतरा, नगर अध्यक्ष बेहट अभिषेक खटिक, नगर उपाध्यक्ष विक्रांत चौधरी, नगर मंत्री अंशुल सिंघल, अनुज प्रधान जी, शिवम्, रौनक सैनी, अरुण सैनी, भानु राणा, राहुल चौधरी, धंदा चौधरी, गौरव चौधरी, रजत चौधरी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से बेहट तहसील में संगठन और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा।

कार्यक्रम का समापन गौ सेवा और संगठन हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!