aajkahindustaannews

ग्लोकल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल।

ग्लोकल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल।

ग्लोकल स्कूल।

आज 26 जनवरी 2026 को ग्लोकल स्कूल में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। यह पावन अवसर न केवल हमारे संविधान के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है, बल्कि हमें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक करता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उन सम्मानित अध्यापकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिन्होंने विद्यालय में अपने 10 वर्ष पूर्ण किए हैं। प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी की अध्यक्षता में श्री उपदेश कुमार, श्री रजनीश कुमार, श्रीमती शिवांगी, श्रीमती निधि शर्मा एवं श्रीमती कोमल डंग ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलामी दी।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नर्सरी से यू.के.जी. तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में भारत वर्ष की गौरवशाली गाथा प्रस्तुत की। वहीं कक्षा तीसरी से छठी तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। “देश मेरे”, “देश रंगीला” जैसे रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी ने बच्चों को देशप्रेम, सेवा भावना और अनुशासन का महत्व बताते हुए अपने अमूल्य विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, ईमानदारी और नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस सफल आयोजन में प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी, श्री उपदेश, श्री रजनीश, श्री मोहित, श्री सुनील, श्री रिशु, श्रीमती निधि, श्रीमती रश्मी, श्रीमती कोमल, श्रीमती शिवांगी, श्रीमती बिंदु, हीना, शालिनी, तुबा, रेश्मा, नीलिमा, पुष्पा, गायत्री, आबदा, आतिया सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ग्लोकल स्कूल का यह आयोजन निश्चय ही नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!