aajkahindustaannews

जिला पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, फिरोज आफताब के शामिल होने से वार्ड नंबर 6 में शाहबाज उर्फ काका चौधरी की दावेदारी और मजबूत।

जिला पंचायत चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, फिरोज आफताब के शामिल होने से वार्ड नंबर 6 में शाहबाज उर्फ काका चौधरी की दावेदारी और मजबूत।

सहारनपुर।

जनपद सहारनपुर के वार्ड नंबर 6 से जिला पंचायत प्रत्याशी एवं बहुजन समाज पार्टी के मजबूत चेहरे शाहबाज उर्फ काका चौधरी के नेतृत्व में बसपा का चुनावी कारवां लगातार आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए फिरोज आफताब से शाहबाज उर्फ काका चौधरी ने मुलाकात कर उन्हें पार्टी में शामिल होने पर जोरदार मुबारकबाद दी।

इस मौके पर शाहबाज उर्फ काका चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल चुनाव लड़ने की नहीं बल्कि बहुजन समाज के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि फिरोज आफताब जैसे समर्पित लोगों का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि वार्ड नंबर 6 में बसपा की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

शाहबाज उर्फ काका चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 6 से बहुजन समाज पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और हर मतदाता को जोड़ने की अपील की।

वहीं फिरोज आफताब ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो दबे-कुचले और कमजोर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी ताकत के साथ जिला पंचायत चुनाव में बसपा प्रत्याशी शाहबाज उर्फ काका चौधरी के पक्ष में काम करेंगे और पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का प्रयास करेंगे।

मुलाकात के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर 6 में जिस तरह से लगातार लोग बहुजन समाज पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे साफ संकेत मिल रहा है कि शाहबाज उर्फ काका चौधरी की चुनावी स्थिति दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है।

स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वार्ड नंबर 6 में बनता यह माहौल जिला पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकता है और बहुजन समाज पार्टी को निर्णायक बढ़त दिला सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!