रविदास जयंती को लेकर मिर्जापुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
मिर्जापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्व रविदास जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों तथा रविदास जयंती आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने सभी से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि आयोजन को लेकर मार्ग, सुरक्षा या किसी अन्य प्रकार की समस्या हो तो प्रशासन को समय रहते अवगत कराएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि रविदास जयंती को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

