aajkahindustaannews

गौ रक्षा दल की मजबूती का संकल्प, क्षेत्रीय टीमों की रही सक्रिय भागीदारी।

गौ रक्षा दल की मजबूती का संकल्प, क्षेत्रीय टीमों की रही सक्रिय भागीदारी।

बेहट क्षेत्र में गौ रक्षा दल द्वारा एक अहम बैठक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा गौ सेवा के कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पवाँर, जिला प्रमुख कर्ण पंडित, बेहट नगर अध्यक्ष अभिषेक खटिक, नगर मंत्री अंशुल सिंघल विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ ही रवि धीमन, राहुल सैनी, आदित्य सैनी, रोहित नंबरदार, ऋतिक कंबोज, नितिन गुप्ता सहित गौ रक्षा दल के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर भागुवाला, चिलकाना, पठेड़, सढ़ौली, डंडोली खेड़ा और मंझीपुर से आई गौ रक्षा दल की टीमों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। वक्ताओं ने गौ माता की रक्षा, अवैध गौकशी पर रोक, घायल व बेसहारा गौवंश की सेवा तथा जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पवाँर ने कहा कि गौ रक्षा दल समाज सेवा का कार्य करते हुए कानून के दायरे में रहकर गौवंश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिला प्रमुख कर्ण पंडित और नगर अध्यक्ष अभिषेक खटिक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता और सेवा भाव के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!