aajkahindustaannews

राजनीतिक एकता की मजबूत पहल: महेश्वरी गांव में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी की दलित-मुस्लिम भाईचारा सभा का भव्य आयोजन।

राजनीतिक एकता की मजबूत पहल: महेश्वरी गांव में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी की दलित-मुस्लिम भाईचारा सभा का भव्य आयोजन।

सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव महेश्वरी में देर रात भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेतृत्व में “दलित-मुस्लिम भाईचारा बनाओ” अभियान के तहत एक अहम राजनीतिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में माताओं-बहनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए आज़ाद समाज पार्टी/भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सचिन खुराना जी ने कहा कि संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों को एकजुट करना समय की सबसे बड़ी ज़रूरत है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन देव जी ने युवाओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष विक्की सिंह पालीवाल जी, पंकज बौद्ध जी, महानगर अध्यक्ष संदीप जी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश रामराने जी एवं विशाल सिंह शकरवाल जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय, भाईचारे और राजनीतिक भागीदारी पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. रोहित बर्मन को आज़ाद समाज पार्टी में नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई, जिसका उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।

सभा का समापन जय भीम, जय संविधान के नारों और सामाजिक-राजनीतिक एकता को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!