aajkahindustaannews

गौ रक्षा दल बेहट ने किया गौतम खट्टर जी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

गौ रक्षा दल बेहट ने किया गौतम खट्टर जी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बेहट क्षेत्र में आज गौ रक्षा दल बेहट के तत्वावधान में गौतम खट्टर जी का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ रक्षा दल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर गौ रक्षा दल के जिला प्रमुख प्रिंस शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक खटिक, नगर मंत्री अंशुल सिंघल सहित रवि धीमन, रौनक, रिशु, अरुण, पीयूष, हर्ष समेत अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर गौ सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ रक्षा दल की गतिविधियों, गौ संरक्षण के महत्व और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। गौतम खट्टर जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ रक्षा और समाज सेवा के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!