aajkahindustaannews

बेहट विधानसभा में आज़ाद समाज पार्टी को मजबूती देने पर मंथन, शहनवाज़ सिद्दीकी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता।

बेहट विधानसभा में आज़ाद समाज पार्टी को मजबूती देने पर मंथन, शहनवाज़ सिद्दीकी से मिले भीम आर्मी कार्यकर्ता

जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी से वार्ड नंबर 7 के जिला पंचायत प्रत्याशी शहनवाज़ सिद्दीकी के आवास पर भीम आर्मी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन और पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा आगामी चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी शहनवाज़ सिद्दीकी को समर्थन देने और जनसंपर्क तेज करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भीम आर्मी के जिला महासचिव सौरभ सिंह, तहसील संयोजक सदर विक्की पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरीश बर्मन सहित मयंक और शुभम देवली मौजूद रहे। सभी ने कहा कि बेहट विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।

शहनवाज़ सिद्दीकी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं और संगठन के सहयोग से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया

Leave a Comment

error: Content is protected !!