चुनावी माहौल में जैतपुर खुर्द में गूंजा चौधरी सुफियान का जनसमर्थन, वार्ड नंबर 2 से आज़ाद समाज पार्टी प्रत्याशी ने भरी हुंकार
जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज़ाद समाज पार्टी से जिला पंचायत प्रत्याशी चौधरी सुफियान ने गांव जैतपुर खुर्द में गांव के जिम्मेदार बुजुर्गों, जोशीले नौजवानों और प्रभावशाली साथियों के साथ एक दमदार बैठक कर चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया।
बैठक के दौरान चौधरी सुफियान ने साफ शब्दों में कहा कि अब क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव आज़ाद समाज पार्टी ही ला सकती है। उन्होंने गांव की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और एक-एक मुद्दे पर ग्रामीणों की राय सुनी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार जैसे सवालों पर युवाओं का गुस्सा और बुजुर्गों का अनुभव साफ झलकता दिखा।
ग्रामीणों ने भी प्रत्याशी सुफियान को खुला समर्थन देने का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार वोट विकास और हक की लड़ाई के नाम पर दिया जाएगा। बैठक में मौजूद युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और “सुफियान जिंदाबाद” के नारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।
चौधरी सुफियान ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड नंबर 2 को विकास की नई पहचान दिलाएंगे और हर वर्ग की आवाज जिला पंचायत तक मजबूती से उठाएंगे। जैतपुर खुर्द की यह बैठक साफ संकेत दे गई कि बेहट विधानसभा में आज़ाद समाज पार्टी का चुनावी अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है।

