इंसानियत की मिसाल बने काका चौधरी: ताजपुरा में गाडा बिरादरी के शोक में पहुंचे, मरहूम के लिए की दुआ।
खबर:
जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव ताजपुरा में गाडा बिरादरी के जिम्मेदार भाई अरशद के बड़े भाई मुनीम के इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। इस दुखद समाचार को सुनते ही शाहबाज उर्फ काका चौधरी गांव ताजपुरा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों के साथ बैठकर उनके गम में शरीक हुए। काका चौधरी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और अल्लाह से मरहूम मुनीम की मगफिरत तथा परिवार को सब्र-ए-जमील अता फरमाने की दुआ की।
इस अवसर पर काका चौधरी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने मरहूम के अच्छे व्यवहार और सामाजिक रिश्तों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज की पूंजी होते हैं, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती है।
गौरतलब है कि शाहबाज उर्फ काका चौधरी इन दिनों क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश कर रहे हैं। वे बिना किसी भेदभाव के हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में लगातार शामिल हो रहे हैं। यही वजह है कि बेहट विधानसभा क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनसमर्थन तेजी से बढ़ रहा है।
काका चौधरी की मौजूदगी से शोकाकुल परिवार को संबल मिला और ग्रामीणों ने उनके इस मानवीय और संवेदनशील कदम की खुले दिल से सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे जननेता ही समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हर हाल में जनता के साथ खड़े रहते हैं।

