“वार्ड-7 में सियासी हलचल तेज, सपा नेता शहजाद मलिक ने नौगांवा-समसपुर में किया जनसंपर्क”
जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता नजर आ रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता शहजाद मलिक ने आज अपने गाँव नौगांवा महेल्ला समसपुर में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। शहजाद मलिक ने गांव में भाई सरफराज खान, भाई अहसान मलिक, भाई काशिफ शाह, भाई साबिर मलिक, भाई अनीश मलिक और भाई शारूख मलिक सहित कई प्रमुख व्यक्तियों से आत्मीय संवाद किया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शहजाद मलिक ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर वर्ग को साथ लेकर चलना और वार्ड-7 के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देना है।
स्थानीय लोगों ने भी शहजाद मलिक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और भाईचारे को मजबूती मिलेगी। इस जनसंपर्क को वार्ड-7 में सपा की बढ़ती सक्रियता और मजबूत होती पकड़ के रूप में देखा जा रहा है, जिससे चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा हो गई है।

