aajkahindustaannews

वार्ड-6 से सियासी ताक़त का ऐलान: जनपद सहारनपुर में मायावती के जन्मदिन पर काका चौधरी का दमदार शक्ति प्रदर्शन।

वार्ड-6 से सियासी ताक़त का ऐलान: जनपद सहारनपुर में मायावती के जन्मदिन पर काका चौधरी का दमदार शक्ति प्रदर्शन

जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर राजनीतिक माहौल पूरी तरह जोश से भरा नजर आया। इस मौके पर शाहबाज उर्फ काका चौधरी ने अपने भव्य काफिले के साथ सहारनपुर–मल्हीपुर रोड स्थित ब्लू डायमंड पैलेस, रामनगर में जन्मदिन समारोह का आयोजन कर अपनी सियासी ताक़त का खुला प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। केक काटकर बहन मायावती के दीर्घायु होने की कामना की गई और उनके द्वारा बहुजन समाज के लिए किए गए संघर्षों को याद किया गया। “बहन मायावती जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे यह साफ दिखाई दिया कि जनपद सहारनपुर में बसपा का जनाधार अभी भी मजबूत है।

काका चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बहन मायावती बहुजन समाज के सम्मान और अधिकारों की सबसे मजबूत आवाज़ हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि उनके विचारों और नीतियों को वार्ड से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र तक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

भव्य काफिले, अनुशासित आयोजन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यह संदेश दे दिया कि वार्ड नंबर 6 से काका चौधरी बेहट की राजनीति में एक प्रभावशाली और मजबूत राजनीतिक चेहरे के रूप में उभर रहे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्षी दलों की बेचैनी भी साफ नजर आने लगी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!