aajkahindustaannews

कैमरे से बनाई पहचान: सहारनपुर को देशभर में मशहूर करने वाले व्लॉगर अहकम राइडर 8012 का आज जन्मदिन”

 

सहारनपुर का चमकता सितारा: अहकम राइडर 8012 का जन्मदिन आज, पूरे देश से मिल रही हैं बधाइयाँ
— Aaj Ka Hindustan News Channel

सहारनपुर।
सहारनपुर की पहचान को देश-दुनिया तक पहुँचाने वाले मशहूर और प्रोफेशनल व्लॉगर अहकम राइडर 8012 आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। 5 जनवरी को जन्मे अहकम राइडर आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सहारनपुर की शान और युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं।

अपने अनोखे अंदाज़, सच्ची सोच और ज़मीन से जुड़े कंटेंट के ज़रिए अहकम राइडर 8012 ने पूरे भारत को यह बताया कि सहारनपुर कितना प्यारा, कितना खूबसूरत और कितनी समृद्ध संस्कृति वाला शहर है। उनकी वीडियो में सहारनपुर की गलियाँ, लोग, तहज़ीब और अपनापन साफ झलकता है, यही वजह है कि उनकी हर वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखी जाती है और ज़ोरदार तरीके से शेयर की जाती है।

अहकम राइडर की कई वीडियो मिलियन व्यूज़ का आँकड़ा पार कर चुकी हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और क्रिएटिव सोच का प्रमाण है। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और देश के अलग-अलग राज्यों से लोग उनकी तारीफ करते नज़र आते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि छोटे शहर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर सहारनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश से उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। उनके प्रशंसक दुआ कर रहे हैं कि अहकम राइडर 8012 यूँ ही तरक्की की नई ऊँचाइयाँ छूते रहें और सहारनपुर का नाम लगातार रोशन करते रहें।

Aaj Ka Hindustan News Channel की ओर से
अहकम राइडर 8012 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
खुदा करे आपकी मेहनत रंग लाए, आपका नाम और काम देशभर में यूँ ही चमकता रहे और आप आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनते रहें। 🎉🎂

Leave a Comment

error: Content is protected !!