aajkahindustaannews

जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा के मगनपुरा गांव में ASIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी।

जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा के मगनपुरा गांव में ASIR की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी।

जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एस.आई.आर. (ASIR) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन बी.एल.ओ. श्री शिशुपाल एवं बी.एल.ओ. श्री उधम सिंह द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान पटवारी श्री सुंदर सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बी.एल.ओ. द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को सूची से संबंधित आवश्यक एवं विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन करने, स्थानांतरण, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने सहित अन्य आपत्तियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज कराया जा सकता है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सावधानीपूर्वक ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने या गलत विवरण की जानकारी हो तो समय रहते बी.एल.ओ. से संपर्क कर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं। इससे अंतिम मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि ड्राफ्ट सूची के आधार पर प्राप्त दावे व आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा, जिसके पश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया में रुचि दिखाई और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!