aajkahindustaannews

प्रधान पद की दावेदारी से मढ़ती खेरी में उत्साह, हाज़ी खालिद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।

प्रधान पद की दावेदारी से मढ़ती खेरी में उत्साह, हाज़ी खालिद के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब।

 

जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक सढोली कदीम की ग्राम पंचायत मढ़ती खेरी से हाज़ी खालिद द्वारा प्रधान पद की दावेदारी किए जाने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

दावेदारी की घोषणा के बाद गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं। समर्थकों का कहना है कि हाज़ी खालिद लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और गांव की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे आते रहे हैं। शिक्षा, स्वच्छता, सड़क, पानी और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच के कारण ग्रामीणों में उनके प्रति भरोसा दिखाई दे रहा है।

 

गांव के बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिला तो मढ़ती खेरी के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। दावेदारी के साथ ही गांव में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!