ब्राह्मण समाज ने SDM बेहट को सौंपा ज्ञापन, IAS संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की माग़।
बेहट (सहारनपुर)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बेहट SDM कार्यालय पहुंचकर आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और संबंधित अधिकारी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज विशेष पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले सोचने पर मजबूर हो।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन को इस तरह की घटनाओं पर ठोस और सख्त कदम उठाने चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे—
दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, अशोक मुदगल, प्रिंस शर्मा, मास्टर राकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा, मास्टर सुंदर लाल शर्मा, अनिल शर्मा, अंकित शर्मा, योगेश शर्मा, पंकज शर्मा, आशीष शर्मा, रविन्द्र शर्मा, डॉक्टर रमन त्रिपाठी, रवि शर्मा, अंशुल शर्मा, सतीश शर्मा, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद जी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

