aajkahindustaannews

सहारनपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ट्रांसपोर्ट नगर में घटित हुई लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा।

थाना जनकपुरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में घटित लूट की घटना का मात्र 48 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर लूटेरे/अभियुक्त घायल सहित कुल 04 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 6,30,000/- रुपये नकद, 02 तमंचें, 04 जिंदा कारतूस/03 खोखा कारतूस .315 बोर, व 01 मोटर साईकिल बरामद

 

_*घटना का विवरणः-* दिनांक 20.11.2025 को वादी श्री हंस पुत्र संजीव निवासी सुखदेव नगर रुड़की द्वारा थाना जनकपुरी पर अपने ट्रांसपोर्ट स्थित चोकर गोदाम से तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा अवैध हथियारों के बल पर 07 लाख रुपये लूटने की सूचना पर थाना जनकपुरी पर मु0अ0स0-318/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।_

_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त लूट की घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 22.11.2025 को थाना जनकपुरी पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति जिनके पास अवैध हथियार है और कोई घटना करने की फिराक में है जो माहिपुरा तिराहे से पुवारकां की ओर गये है, सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल सवारों का पीछा किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जो जंगल ग्राम खुर्द ढमोला नदी के किनारे मोटर साइकिल से फिसलकर गिर गए । बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख, पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगने के कारण घायलअवस्था में गिरफ्तार किया गया, तथा एक बदमाश जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसके तलाश हेतु सघन कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाशों की पहचान 1.मैनपाल पुत्र लहन सिंह निवासी डोडा कल्याणपुर थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार 2. इरफान पुत्र कदीर निवासी समौली थाना दौराला जनपद मेरठ के रूप में हुई। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे 04 जिन्दा कारतूस व 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 04 लाख 30 हजार रुपये व 01 मोटर साइकिल सीडी डॉन बरामद हुई। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के पश्चात गौदाम पर काम करने वाले दो नौकर 1.रविश पुत्र अशोक निवासी कोटा थाना नागल जनपद सहारनपुर 2. फिरोज पुत्र ईनाम निवासी किल्हनपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार को ट्रांसपोर्ट नगर से टूटी हुई दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही से 02 लाख रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0-319/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।_

 

_*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 20.11.2025 को दिन में करीब 11.30 बजे हम दोनों तथा हमारा साथी जो मौके से भाग गया है, तीनों ने मिलकर टीपीनगर में चौकर व्यापारी संजीव मैहदीरत्ता के आफिस पर तमंचे दिखाकर 07 लाख रूपये लूट लिये थे जिनमें से 04 लाख 30 हजार रूपये आपने हम दोनों से बरामद कर लिये हैं तथा 70 हजार रूपये हमारा साथी जो भाग गया है उसके पास हैं तथा इस घटना को कराने के लिए संजीव मैहदीरत्ता के नौकर रवीश व फिरोज द्वारा हमें सूचना दी गयी थी मैनपाल ने बताया कि लूट की पूरी घटना की प्लानिंग मेरे द्वारा रविश तथा फिरोज से बात करके की गयी थी तथा आज मैने फिरोज व रवीश को उनके हिस्से के 01-01 लाख रूपये देकर आया हूँ।_

 

*_गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-_*

_1. मैनपाल पुत्र लहन सिंह निवासी डोडा कल्याणपुर थाना गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार ।_

_2. इरफान पुत्र कदीर निवासी समौली थाना दौराला जनपद मेरठ ।_

_3. रविश पुत्र अशोक निवासी कोटा थाना नागल जनपद सहारनपुर ।_

_4. फिरोज पुत्र ईनाम निवासी किल्हनपुर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार ।_

 

*_बरामदगी का विवरणः-_*

_ 6,30,000/- रुपये नकद_

_ 02 तमंचें .315 बोर_

_ 04 जिंदा कारतूस/03 खोखा कारतूस .315 बोर_

_ 01 मोटर साईकिल बरामद_

 

अपराधिक इतिहासः-_

मैनपाल का अपराधिक इतिहास

_1. मु0अ0सं0 253/17 धारा 379,420 भादवि थाना बेहट, सहारनपुर ।_

_2. मु0अ0सं0 251/17 धारा 379,411,420 भादवि थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर ।_

_3. मु0अ0सं0 234/17 धारा379,411,420 भादवि थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर ।_

_4. मु0अ0सं0 204/17 धारा 379,420 भादवि थाना सदर बाजार, सहारनपुर ।_

 

*_रविश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास_*

_1- मु0अ0सं0 114/21 धारा 60(1) आब0अधि0 थाना नागल, सहारनपुर ।_

 

*_गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-_*

_1- प्रभारी निरीक्षक प्रविन्द्र पाल थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_2- निरीक्षक सुनील शर्मा स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_3- उ0नि0 संजय शर्मा थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_4- उ0नि0 सुनील कुमार चौहान थाना जनकपुरी_

_5- उ0नि0 शशांक गिरि थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_6- है0का0 580 उस्मान मलिक थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_7- है0का0 218 अय्यूब थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_8- है0कां0 574 अश्वनी थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_9- है0का0 447 अमरदीप स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_10- है0का0 81 हरेन्द्र सिंह स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_11- है0का0 1016 मन्दीप सिंह स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_12- है0का0 07 सचिन शर्मा स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_13- का0 2343 संदीप कुमार थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_14- कां0 1805 नितिन थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_15- कां0 1766 मोहन थाना जनकपुरी सहारनपुर_

_16- का0 405 गौरव राठी स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

_17- का0 2229 अमित कुमार स्वाट टीम प्रभारी सहारनपुर_

 

रिपोर्टर —जिला प्रभारी जावेद मलिक

Leave a Comment

error: Content is protected !!