वार्ड नंबर 7 में चौधरी साहबान आलम की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधि मण्डल सक्रिय, हर वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन।
जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र से वार्ड नंबर 7 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी चौधरी साहबान आलम को जीत दिलाने के लिए प्रतिनिधि मण्डल पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतर चुका है।
क्षेत्र के हर वर्ग—किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—की ओर से संपूर्ण सहयोग लगातार मिलता जा रहा है।
सुबह होते ही चौधरी साहबान आलम के आवास पर चुनावी चौपाल जमने लगती है, जहाँ लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
चौपाल में रोज़ाना बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुँचकर न केवल समर्थन जता रहे हैं, बल्कि चुनाव प्रचार की रणनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जनता का कहना है कि चौधरी साहबान आलम ने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं और विकास को प्राथमिकता दी है, इसी कारण इस बार वार्ड नंबर 7 में उनका समर्थन लहर बन चुका है।

