यूपी–हरियाणा बॉर्डर पर हथिनीकुंड बैराज पर कार में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई सवारों ने जान
बेहट (सहारनपुर) — उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पर बने प्रसिद्ध हथिनीकुंड बैराज पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार से धुआँ और लपटें उठने लगीं, जिसके बाद कार सवार लोग घबराकर तुरंत वाहन से कूद गए और अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कार में तकनीकी खराबी के चलते आग भड़की हो सकती है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

