विजयदशमी पर युवा भाजपा नेता माज मुंशी सलामत ने दी शुभकामनाएँ।
बेहट संवाददाता। विजयदशमी के पावन पर्व पर युवा भाजपा नेता एवं संयुक्त महामंत्री माज मुंशी सलामत ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियाँ भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में बेहट C.O. एन.ए. वैभव पांडे, शाह उमर, अनिल सिंघल, वशिष्ठ गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
नेता माज मुंशी सलामत ने अपने संबोधन में कहा कि विजयदशमी का पर्व सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से समाज में आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
स्थानीय लोगों ने भी इस मौके पर रामलीला, शस्त्र पूजन और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर पर्व को धूमधाम से मनाया।

