aajkahindustaannews

गांधी जयंती पर बेहट गांधी चौक में महात्मा गांधी को किया गया याद।

गांधी जयंती पर बेहट गांधी चौक में महात्मा गांधी को किया गया याद।

बेहट, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर बेहट के गांधी चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर माज मुंशी सलामत ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाने के लिए हमेशा सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने देशवासियों को संगठित कर कई आंदोलनों की शुरुआत की, जिनमें असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख रहे।

उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देते हैं। ऐसे महान नेताओं को याद करना हर भारतीय का कर्तव्य है।

इस अवसर पर मोहम्मद अहमद काजमी, आसिफ नबी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!