aajkahindustaannews

गोल्डन पैलेस में भाजपा नेता अभय राणा की सर्व समाज बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति।

गोल्डन पैलेस में भाजपा नेता अभय राणा की सर्व समाज बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति।

मिर्जापुर (सहारनपुर)। रविवार देर शाम मिर्जापुर स्थित गोल्डन पैलेस में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय राणा ने सर्व समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि “जिस तरह अभय राणा के पिता जी ने विधायक, सांसद और मंत्री के पद पर रहते हुए क्षेत्र की जनता के दुख-दर्द को समझा और विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई, उसी उम्मीद के साथ आज जनता अभय राणा से भी विकास की नई दिशा की अपेक्षा रखती है।”

 

अभय राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जनकल्याण और विकास है, और पार्टी की विचारधारा के साथ जनता के विश्वास को बनाए रखना सबसे बड़ा उद्देश्य है।

 

इस मौके पर क्षेत्र के प्रमुख लोग मौजूद रहे —

सूर्य प्रताप राणा, अंकित कंबोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्तार, जाबिर शेख, डॉ. आरिफ, साबिर शेख, समून शाही, आमिर खान, हाफिज साजिद, चौधरी आशिक, अर्जुन सैनी, तैय्यब मलिक, सलमान, चौधरी तैय्यब, गुल्लू मलिक आदि।

 

बैठक आपसी एकजुटता और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्व समाज ने भाजपा को मजबूती देने और क्षेत्र के विकास में योगदान का संकल्प लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!