aajkahindustaannews

वार्ड नंबर 7 के जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद पहलवान ने किया न्यू हेयर सैलून का उद्घाटन।

वार्ड नंबर 7 के जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद पहलवान ने किया न्यू हेयर सैलून का उद्घाटन।

मिर्ज़ापुर पोल क्षेत्र में उत्साह का माहौल उस समय देखने को मिला जब वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद पहलवान ने अमीर व नासीर सलमानी द्वारा खोले गए न्यू हेयर सैलून का फीता काटकर शुभारंभ किया।

 

उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही और सभी ने सैलून मालिकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

इस मौके पर प्रतिक्रिया देते हुए शहजाद पहलवान ने कहा कि “क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक सैलून खुलने से युवाओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और साथ ही स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे। छोटे-छोटे व्यवसाय समाज और क्षेत्र के विकास की नींव होते हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

 

स्थानीय लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ देते हुए कहा कि “यहाँ लंबे समय से एक अच्छे सैलून की जरूरत महसूस हो रही थी। अब आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सैलून खुलने से क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।” वहीं एक अन्य नागरिक ने कहा कि “अमीर और नासीर सलमानी की यह पहल सराहनीय है, इससे न केवल रोजगार बढ़ेगा बल्कि क्षेत्र में नई ऊर्जा भी आएगी।”

 

उद्घाटन के दौरान माहौल खुशगवार रहा और लोगों ने इस नए सैलून की शुरुआत को एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!