सहारनपुर की मेकअप आर्टिस्ट फराह खान के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब।
सहारनपुर। शहर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट फराह खान का जन्मदिन मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिवार, मित्रों और सामाजिक व राजनीतिक जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने फराह खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
फराह खान ने मेकअप आर्ट के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से खास पहचान बनाई है। दुल्हन मेकअप और आधुनिक स्टाइलिंग में उनकी पकड़ ने उन्हें न केवल सहारनपुर, बल्कि आसपास के जिलों में भी मशहूर कर दिया है।
कार्यक्रम में फराह खान के पति वसी खान विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम, शिल्पा कोहली, कासिफ मलिक, सुहैल अंसारी, डॉक्टर फैसल समेत कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने फराह खान की लोकप्रियता और उनके कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फराह खान ने सभी का आभार जताते हुए कहा –
“आपके प्यार और दुआओं ने मेरे इस खास दिन को यादगार बना दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि अपने काम से सहारनपुर का नाम रोशन करती रहूँ।”
जन्मदिन के अवसर पर माहौल बेहद खुशनुमा रहा और शुभकामनाओं के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया।

