प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।
जनपद सहारनपुर बेहट रामपुर बड़कला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा का आयोजन संजय प्रधान के आवास पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी नरेंद्र बंसल, सढ़ौली प्रमुख विश्वास चौधरी, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, पूर्व प्रधान चनुराम व मुद्दा चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रमाल, धर्म सिंह, सोनू वर्मा, सोनू चौधरी, निर्मित चौधरी, गुरमीत चौधरी, गौरव चौधरी, विशाल, छोटन, बृजपाल सिंह, संदीप आदि शामिल रहे।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा एवं जनहित कार्यों के संकल्प लिए गए।

