वार्ड नंबर 7 में शहजाद पहलवान के समर्थन में डोर टू डोर चुनावी चर्चा।
वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद पहलवान के पिता कामिल ठेकेदार ने नौगांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे तौफीक कुरैशी, मोहसिन कुरैशी, अफजल मलिक, जानी मलिक, इश्तियाक मलिक, सुलेमान पहलवान और मोहन चौहान के आवास पर पहुंचे।
चुनावी चर्चा के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्होंने प्रत्याशी शहजाद पहलवान के समर्थन की अपील की। मौके पर मिर्जापुर पोल के काला प्रधान भी मौजूद रहे।
यह जनसंपर्क अभियान ग्रामीणों के बीच चुनावी माहौल को और तेज करता दिखाई दे रहा है।

