वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत प्रत्याशी शहजाद पहलवान ने नौगांवा में किया जनसमर्क।
वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ने शनिवार को अपने गाँव नौगांवा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे सबसे पहले बड़े भाई ईसरत मलिक के आवास पर पहुँचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे बड़े भाई सलीम बीडीसी के आवास पर पहुँचे, जहाँ क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गाँव के अनेक लोग मौजूद रहे। विशेष रूप से बीडीसी भुरा मलिक, भाई अहसान, जब्बार भाई सहित अन्य साथी इस मौके पर साथ रहे। ग्रामीणों ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्याशी ने हमेशा गाँव और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लिया है, इसलिए जनता इस बार भी उन्हें जीत दिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं प्रत्याशी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
नौगांवा में हुआ यह जनसंपर्क अभियान प्रत्याशी के चुनावी प्रचार को और मजबूती देने वाला साबित हो रहा है।

