खुशहालपुर से मजहर इरशाद ठोकेंगे प्रधानी की दावेदारी।
सहारनपुर। ब्लॉक साढ़ोली कदीम की ग्राम पंचायत खुशहालपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव के युवा समाजसेवी मजहर इरशाद ने प्रधान पद की दावेदारी ठोकते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
मजहर इरशाद का कहना है कि वे गांव के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों की भागीदारी को प्राथमिकता देंगे। उनका दावा है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम करके खुशहालपुर पंचायत को एक मॉडल पंचायत बनाया जाएगा।
गांव में उनके समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। लोग घर-घर जाकर मजहर इरशाद के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। वहीं, मतदाताओं में भी इस बार के चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और चर्चा का माहौल गरम है।

