सहारनपुर:- ब्लॉक मुजफ्फराबाद के ग्राम नगला झण्डा में प्रधानी चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत से कफिल खान ने भी प्रधानी की दावेदारी ठोक दी है।
कफिल खान ने गांव में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई और जनता से क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों का आशीर्वाद मिला तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।
कफिल खान के मैदान में उतरने से नगला झण्डा की राजनीति में नया जोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों, खासकर युवाओं ने कफिल खान को भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया है।
चुनाव नजदीक आते ही नगला झण्डा सहित पूरे ब्लॉक मुजफ्फराबाद में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है।

