कस्बा छुटमलपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न।
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव रहेगा अग्रसर : एस.एम. हुसैन जैदी
छुटमलपुर समाचार
कस्बा छुटमलपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार देहरादून रोड स्थित वरिष्ठ पत्रकार फुरकान मलिक के कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी एस.एम. हुसैन जैदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैदी ने साफ कहा कि “पत्रकार हितों की रक्षा और उनके मान-सम्मान को सर्वोपरि रखा जाएगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है।”
बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
वरिष्ठ पत्रकार नीटू सैनी को तहसील उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। छुटमलपुर कस्बे से जिला स्तर पर कार्यकारणी के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुनील जायसवाल एवं टीवी हंड्रेड चैनल के पत्रकार आसिफ खान के नाम प्रस्तावित किए गए। ,स्वतंत्र इकाई के अध्यक्ष पद पर मास्टर उधम सिंह चौहान की घोषणा की गई।
इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने फूल मालाओं से नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत कर खुशी का इज़हार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

