aajkahindustaannews

मिर्ज़ापुर पोल थाना प्रभारी सुनील नागर ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों से की मुलाकात,क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा।

मिर्ज़ापुर पोल थाना प्रभारी सुनील नागर ने संभाला कार्यभार, पत्रकारों से की मुलाकात,क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा।

 

बेहट,सहारनपुर

 

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की थाना मिर्जापुर पोल के नवनियुक्त प्रभारी सुनील नागर ने कार्यभार संभालते ही नई एक्शन मोड में दिखाई दिए।

 

थाना मिर्जापुर पोल में सुनील नागर ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक की।

 

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि वे अपने क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना की जानकारी सीधे उनसे साझा कर सकते हैं।

 

थाना प्रभारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। पुलिस हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को विशेष महत्व देने की बात कही। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

सुनील नागर ने पत्रकारों से सहयोग की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!