विधायक शाहनवाज खान का सियासी कद बढ़ा-महत्वपूर्ण जांच समिति के बने सदस्य, सदन में कंपनी बाग टैक्स- अवैध खनन और वसूली पर मुखर सवालों के बाद मिली नई जिम्मेदारी।
सहारनपुर : विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान का सियासी प्रमोशन लगातार जारी है-उत्तर प्रदेश सरकार की कई अहम समितियों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें विकास प्राधिकरणों-आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों और नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं की जांच समिति का सदस्य बनाया गया है- यह नियुक्ति उनके बढ़ते राजनीतिक कद और प्रभाव को दर्शाती है- गौरतलब है कि शाहनवाज खान ने बहुत कम समय में विधान परिषद में कुशल वक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है-सदन में वे लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं- हाल ही में उन्होंने कंपनी बाग में लगने वाले 20 रुपये टैक्स, अवैध खनन के परिवहन तथा जिला पंचायत द्वारा लकड़ी और खनन पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली जैसे गंभीर मुद्दों को जोरदार ढंग से सदन में रखा था – जिसे खनन विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है -उनके सवालों पर न केवल सरकार ने संज्ञान लिया बल्कि सभापति ने भी उनकी बातों को अहम माना-शाहनवाज खान को इस अहम समिति का सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है-साथ ही जनपद सहारनपुर के लिए भी यह गौरव की बात मानी जा रही है कि उनका प्रतिनिधि प्रदेश स्तर पर लगातार मजबूती से अपनी भूमिका निभा रहा है।

